पीएम मोदी का बड़ा फैसला: 15 उद्योगों में कार्य शुरू करने दी मंजूरी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन के बीच बड़ा फैसला लेते हुए कुछ शर्तों के साथ 15 तरह के उद्योगों को काम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियों कांफ्रेंस में ‘जान भी, जहान भी’ के नए मंत्र के साथ इस बात के संकेत भी दिए थे एवं पूर्व में कैबिनेट के बैठक में भी मंत्रियों ने इसी तरह का मशवरा दिया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री को सुझाव दिया गया था कि सड़क निर्माण, आवश्यक वस्तुओं के निर्माण से जुड़े उद्योगों को पहले चरण में उत्पादन शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है, सुझाव में कहा गया था कि अगर कोई कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के पूरे इंतजाम करता है तो उसे छूट दी जा सकती है। छोटे और मंझोले उद्योगों को थोड़ी छूट देने की गुंजाईश बताई गई है ताकि उससे पलायन करने वाले मजदूरों को भी काम पर लगाया जा सके।

उद्योगों को मिली अनुमति

कंप्रेसर एंड कंडेंसर इकाइयां, ऑप्टिक फाइबर केबल, इस्पात और फेरस एलॉय मिल, पावरलूम, पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, पेंट, प्लास्टिक, वाहन इकाइयां, रत्‍‌न एवं आभूषण तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों को काम की अनुमति मिली है. ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योग भी काम कर सकेंगे।

सरकार का फैसला

न्यूनतम कर्मचारियों के साथ एक शिफ्ट में काम कर सकेंगे कई अहम उद्योग।

निर्माण स्थल पर ही मजदूरों के रहने की व्यवस्था के साथ कंस्ट्रक्शन को मंजूरी।

फ्रिज, टीवी, एसी रिपेयर करने वाले भी सुरक्षा के प्रबंध करते हुए कर सकेंगे काम।

गलियों में ठेले लगाने वालों को अनुमति ताकि घर-घर फल-सब्जी की आपूर्ति हो।

सीमेंट उद्योग में सुरक्षा के मानकों के साथ तीनों शिफ्ट में काम की अनुमति।

जरूरत को देखते हुए धोबी, बढ़ई और इलेक्ट्रीशियन के काम पर नहीं रहेगी रोक।