रायपुर, 20 जून। Minister Tank Ram Verma : खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने 21 जून 2024, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की।
खेल मंत्री वर्मा ने अपने सन्देश में कहा कि आज की स्ट्रेस भरी जिंदगी में स्वयं को मानसिक रूप से संयमित और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग बहुत कारगर है।
योग का अभ्यास हमें मन और शरीर के साथ–साथ भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनने में मदद करता है। भारतीय संस्कृती एवं शास्त्रों में भी योग-प्राणायाम के अभ्यास का विशेष महत्व रहा है।