इंदौर, 02 मार्च। Anant-Radhika Pre Wedding : मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। शादी से कुछ महीने पहले अंबानी परिवार ने जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया है। इन फंक्शन्स में बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक राधिका और अनंत के ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन्स आयोजित किए गए हैं।
.jpg)
काॅकटेल नाइट की फोटोज वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत की कॉकटेल नाइट की सेरेमनी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, डीजे ब्रैवो और करीना, सलमान, शाहरुख, आमिर समेत लगभग सभी बॉलीवुड सितारों ने फंक्शन्स में खूब इंजॉय किया।
इस दौरान सबसे ज्यादा अगर किसी ने ध्यान खींचा है, तो वो है हाॅलीवुड सिंगर रिहाना। रिहाना ने काॅकटेल नाइट में शानदार परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं, वे देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने वेस्टर्न लुक को देसी टच दिया। रिहाना की परफॉर्मेंस के बाद उन्हें अंबानी परिवार ने सम्मानित भी किया।