नई दिल्ली, 29 फ़रवरी। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य योजना शुरू की है। इस स्कीम में सोलर पैनल लगवाने पर सरकार सब्सिडी देती है। इसके अलावा एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। गुरुवार को इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आज (गुरुवार) मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘इस स्कीम के तहत एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।