Preparations Meeting : मुख्य सचिव ने ली स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की बैठक

रायपुर, 24 जुलाई। Preparations Meeting : स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी आवश्यक की तैयारियां करने मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।