Interdepartmental Committee : राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति की बैठक संपन्न

रायपुर, 16 जून। Interdepartmental Committee : राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी 07 प्रस्तावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और 06 प्रस्तावों पर भूमि आबंटन की स्वीकृति दी।

इस अवसर पर सचिव राजस्व नीलम नामदेव एक्का, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के उपसचिव भी उपस्थित थे।