उत्तर प्रदेश, 27 फरवरी।International Tournament : आईएएस अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने स्पैनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनैशनल टूर्नामेंट के मेन्स सिंगल्स एसएल4 इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद ट्विटर पर पदक के साथ तस्वीर शेयर की है। सेमीफाइनल में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास को हराने वाले भारतीय खिलाड़ी सुकांत कदम ने रजत पदक जीता है।