पाटन, 16 फरवरी। Big Road Accident : गुजरात के पाटन जिले में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पाटन जिले के वरही के पास जीप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज़ कर जांच कर दी है। बताया जा रहा है कि जीप में कई लोग सवार थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार कई लोग मारे गए। फिलहाल मृतकों की पहचान (Big Road Accident) की जा रही है।