नागपुर, 11 फरवरी।Ind Vs Aus Test Series : विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से पराजित कर सीरिज की जोरदार शुरुआत की है।
मैच के तीसरे दिन भारतीय स्पिनरों ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ऐसा फंसाया कि पूरी टीम 91 रन के स्कोर पर टी टाइम से पहले ही पेवेलियन लौट गई। मैच के हीरो रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी मैदान में धमाल मचाया।