T20WC Final Report : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास…अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की बनीं पहली चैंपियन

नई दिल्ली, 29 जनवरी। T20WC Final Report : भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की पहली चैंपियन बनी।

भारत ने फाइनल में इंग्‍लैंड महिला को 36 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से मात दी। इंग्‍लैंड ने पोचेफ्स्‍ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल (T20WC Final Report) किया।

भारत महिला अंडर-19 प्लेइंग इलेवन : शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव

इंग्लैंड महिला अंडर-19 प्लेइंग इलेवन : ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (डब्ल्यू), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर

इंग्लैंड महिला अंडर-19 टीम: ग्रेस स्क्रिवेंस (सी), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (डब्ल्यू), रयाना मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर, एम्मा मार्लो, डेविना सारा टी पेरिन, मैडी ग्रेस वार्ड, लिजी स्कॉट

भारतीय महिला अंडर-19 टीम: शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगडी तृषा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हृषिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव, सोप्पाधंडी यशश्री, फलक नाज, शबनम एमडी, सोनिया मेंढिया, हर्ले गाला।

भारत बना चैंपियन

हनाह बेकर पारी का 14वां ओवर करने आईं। सौम्‍या तिवारी ने पहली तीन गेंदें डॉट खेली। चौथी गेदं पर तिवारी ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर दो रन लिए। इसी के साथ दोनों टीमों का स्‍कोर बराबर। आखिरी गेंद पर सौम्‍या तिवारी ने प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर सिंगल लिया।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/3। सौम्‍या तिवारी 24* और ऋषिता बासू 0* रन बनाकर नाबाद रहीं।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1619698291985489920?cxt=HHwWgIDRkfvAqfosAAAA