बिलासपुर, 27 जनवरी। Drunk Teacher Suspended : बिलासपुर के मस्तूरी प्रखंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी में प्रधान पाठक रामसागर कश्यप पदस्थ हैं।
गणतंत्र दिवस पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। और आपत्ति करने वाले लोगो के साथ जम कर महगामा किया । जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान नशेबाज टीचर ने कहा कि आप लोगों को जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा। मामले में कार्रवाई करते हुए टीचर को सस्पेंड (Drunk Teacher Suspended) कर दिया गया है।
