रायपुर, 21 जनवरी। Lecturer Suspended : राज्य सरकार ने व्याख्याता को सस्पेंड कर दिया है। व्याख्याता लेखराम मात्रा ने विधानसभा के लिए लगे प्रश्न के जवाब में गलत जानकारी दी दी थी।
लेखराम मात्रा महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव के एकल आवासीय विद्यालय पेंड्री राजनांदगांव में प्रचार्य के पद पर हैं। शिक्षा विभाग ने विधानसभा प्रश्न का त्रुटिपूर्ण जवाब देने के मामले में लेखराम कोम सस्पेंड करते हुए डीईओ कार्यालय राजनांदगांव में अटैच किया है।
