बलौदाबाजार, 17 जनवरी।Fire in the shop : पलारी थानाक्षेत्र के ग्राम अमेरा स्थित शुभम टेडर्स नामक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया, घटना देर रात की है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। पलारी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।
