Crackdown on bookies in CG : महादेव बुक के 7 गुर्गे और गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 3 लैपटॉप और कई बैंक खाते जब्त

दुर्ग, 06 जनवरी। Crackdown on bookies in CG : ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सुबह दुर्ग पुलिस ने बालाघाट से 7 गुर्गों को और गिरफ्तार किया है। इन गुर्गों के पास से 11 मोबाइल, 3 लैपटॉप और कई बैंक एकाउंट भी दुर्ग पुलिस ने जब्त किया है।बालाघाट से आरोपियों को दुर्ग लाया जा रहा।पूछताछ में और भी कई राज सामने आएंगे।

महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई की है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि बालाघाट से आरोपियों को दुर्ग लाया जा रहा। बालाघाट का इनपुट लगातार मिल रहा था, जिस पर आज कार्रवाई की गई।इससे पहले भी दुर्ग पुलिस बालाघाट से कई गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है।