Legend Pele Passed Away : नहीं रहे फुटबॉल के भगवान, महान खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में कैंसर से

नई दिल्ली, 30 दिसंबर।Legend Pele Passed Away : ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्व कप जीताने वाले पेले का बृहस्पतिवार यानी 29 दिसंबर 2022 की देर रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया। वह 82 साल के थे। सदी के सबसे बड़े फुटबॉलर्स में शुमार पेले का 2021 से मलाशय के कैंसर का इलाज चल रहा था। पेले कई बीमारियों के कारण पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती थे। पेले के एजेंट जोए फ्रैगा ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार पेले (Legend Pele Passed Away) ने करीब दो दशक तक अपने प्रशंसकों का खेल के जरिए मनोरंजन किया। पेले ब्राजील को फुटबॉल के शिखर तक लेकर गए। पेले साओ पाउलो की सड़कों से शुरू किए गए अपने सफर में इस खेल के ग्लोबल एम्बेसडेर भी बने। पेले के रहते हुए ब्राजी ने 1958, 1962 और 1970 में फुटबॉल विश्व कप जीता था।

https://twitter.com/FabrizioRomano/status/1608540812937400321?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608540812937400321%7Ctwgr%5E499376bec9e71dcfbf6f6073e3eab703793e7e9f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fkhel%2Fpele-passed-away-football-god-now-in-heaven-one-of-the-greatest-of-all-time%2F2583452%2F

पेले ने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। पेले के इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्व कप (कतर फीफा वर्ल्ड कप) के दौरान नेमार जूनियर ने बराबरी की थी। पेले (Pele) की रोसमेरी डोस रिस चोल्बी और असिरिया सेक्सास लेमोस से शादियों से पांच बच्चे और बिना शादी के दो बेटियां हैं। पेले ने बाद में कारोबारी मार्शिया सिबेले ओकी से शादी कर ली थी।

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों के बारे में बातचीत में, पेले के साथ केवल दिवंगत डिएगो माराडोना, लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ही उल्लेख किया जाता है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की पुष्टि की। केली नैसिमेंटो ने लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। Rest In Peace.’

चार फुटबॉल विश्व कप का हिस्सा रहे

पेले ने अपने (Legend Pele Passed Away) करियर में 4 फुटबॉल विश्व कप खेले। पेले ने 1971 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया था। पेले ने अपने पेशेवर करियर में कुल 1363 मैच खेले। इसमें उन्होंने 1281 गोल किए। पेले ने ब्राजील के लिए 91 मुकाबलों में 77 गोल किए। पेले ने अपने करियर के दौरना 92 हैट्रिक लगाईं थीं।