Dengue Awareness Campaign : डोर-टू-डोर 2408 घरों का किया सर्वे…

घरों के कूलरों में रखे पानी में मच्छर के लार्वा मिलने पर 750 रुपये का जुर्माना

रायपुर, 28 अगस्त। नगर निगम रायपुर की ओर से शनिवार को डेंगू जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान दो जोन में कुल 2408 घरों का सर्वे किया गया। कुछ घरों में सब कुछ क्रम में था, जबकि कुछ घरों में गंदा पानी सहित आसपास गंदगी थी। ऐसे घरों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया।

शहर में बढ़ती मौसमी बीमारियों के साथ डेंगू फैला है। इसके चलते मेयर एजाज ढेबर, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी घर-घर जाकर सफाई व्यवस्था को देखें।इसी कड़ी में शनिवार को डेंगू को लेकर नागरिकों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। नगर निगम के सभी अंचलों में जोन आयुक्तों के नेतृत्व में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर लोगों को सतर्क किया गया।

नगर निगम जोन नंबर 2 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 810 घरों का सर्वे किया। उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक किया। उन्हें पानी या गंदगी जमा न रखने की सलाह दी। इस दौरान 9 घरों में गंदा व जमा पानी मिलने पर निगम अधिकारियों ने उन पर जुर्माना लगाया। इन घरों के विंडो कूलर में मच्छरों के लार्वा युक्त पानी पाया गया।

निगम अधिकारियों ने सभी संबंधित मकान मालिकों पर 750 रुपये का जुर्माना लगाया और रुपये की वसूली की। साथ ही उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी। विंडो कूलरों में जमा पानी खाली करके उन्हें सूखाया गया एवं उनके भीतर केमिकल दवा का छिड़काव किया गया।

नगर निगम जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन के सभी सात वार्डों में 1598 घरों का सर्वे करके नागरिकों के मध्य मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति उन्हें जागरूक बनाया गया।

डेंगू के लक्षण

  • शरीर में दर्द होना
  • बुखार आना
  • पेट दर्द होना
  • उल्टियां होना
  • प्लेटलेट्स कम होना
  • शरीर पर चकत्ते दिखाई देना

डेंगू से बचाव के तरीके

  • डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इसलिए दिन के समय मच्छरों से अपना बचाव करें।
  • इसके मच्छर पानी में पैदा होते है इसलिए घर के अंदर पानी इक_ा ना होने दें।
  • बारिश के दिनों में पूरे कपड़े पहनें। पैरो में जूते और शरीर को कही से खुला न छोड़े।
  • कूलर में यदि पानी है तो उसमें केरोसिन का तेल डाल दें, जिससे डेंगू का मच्छर ना पनपे।
  • मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • पानी को खुला ना छोड़े।
  • डेंगू को दूसरों तक फैलने से रोकने के लिए भी आप ये सब कर सकते हैं।
  • अपने नजदीकी डॉक्टर के पास जाए और प्लेटलेट्स की जांच करवाएं।
  • डेंगू मरीज को ज्यादा से ज्यादा पानी दें जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो।
  • डेंगू मरीज के शरीर में यदि प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाए या खून बहने लगे तो खून भी चढ़वाना पड़ सकता है।
  • खुद से कोई दवाई ना लें, क्योंकि गलत दवाई लेने से खून बहना बढ़ सकता है।
  • मच्छरों को दूर रखने के लिए मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट, क्रीम, कॉइल और स्प्रे का इस्तेमाल करें।
  • बाहर जाते समय, लंबी बाजू की शर्ट और लंबी पैंट पहनें।
  • खिड़की और दरवाजों को सुरक्षित करें या यदि आवश्यक हो तो मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • यदि संभव हो तो एयर कंडीशनिंग घर के अंदर इस्तेमाल करें।
  • छत पर टायर, टूटे फूटे बर्तन, गमलों या किसी भी प्लास्टिक की बोतल में पानी एकत्रित न होने दें।
  • घरों के आसपास अगर किसी गड्ढे में पानी एकत्रित हो रहा है तो उसे नष्ट कर दें।
  • अपने फ्रिज में जहां भी व्यर्थ पानी एकत्रित होता है उसे समय-समय पर साफ करते रहें।
  • घरों में फ्रिज से भी डेंगू का लार्वा मिला है।
  • प्लेटलेट्स गिरने के और भी कारण