छत्तीसगढ़ : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और शालाओं के युक्तियुक्तकरण को लेकर राज्य सरकार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। बिलासपुर हाई कोर्ट ने इस नीति को वैध ठहराते हुए इसके खिलाफ दायर 24 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत ने माना कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय जनहित में लिया गया है।