रायपुर। यदि आपने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है, तो आज आपके पास अंतिम अवसर है। रायपुर नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक वित्त वर्ष 2025-26 का संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं को अधिकतम 6.25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। निगम ने सभी करदाताओं से समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने की अपील की है।