छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुने गए… सूची देखे…

रायपुर, 9 अगस्त। राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के निर्देश पर शनिवार को प्रदेश में ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संघ के पदेन अध्यक्ष के रूप में चुने गए। पिछले दिनों ओलंपिक संघ ने राज्य ओलंपिक संघ की पुरानी कार्यकारिणी को विघटित कर दिया था। राज्य में नए सिरे से चुनाव करा कर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे।

मतदान के दौरान केवल कोषाध्यक्ष पद के लिए वोट डाले गए। जबकि दूसरे पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। शनिवार की सुबह हुए कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इनसे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह संघ के अध्यक्ष थे।
Baghel elected as President of Chhattisgarh Olympic Association

सीएम भूपेश बने संघ के अध्यक्ष

देखिए नई कार्यकारिणी की सूची-

  • अध्यक्ष- भूपेश बघेल

उपाध्यक्ष-

  1. डॉ. ए. फरिश्ता
  2. अखिल धगत
  3. बसीर अहमद खान
  4. देवेंद्र यादव
  5. गजराज पगारिया
  6. जीएस भांवरा
  7. शरद शुक्ला
  8. कैलाश मुरारका
  9. विजय अग्रवाल
  10. विनोद चंद्राकर
  • महासचिव– गुरुचरण सिंह होरा
    Baghel elected as President of Chhattisgarh Olympic Association

    कार्यकारिणी की सूची

  • सहसचिव-
  1. अभिजीत मिश्रा
  2. अरुण कुमार द्विवेदी
  3. मनीष श्रीवास्तव
  4. एनआर परासर
  5. विजय कुमार अग्रवाल
  6. डॉ. विष्णु श्रीवास्तव
  • कोषाध्यक्ष- साई राम जाखड़
  • सदस्य:
  1. डॉ. आलोक दुबे
  2. अनिल पुसदकर
  3. अयाज अहम खान
  4. जगन्नाथ यादव
  5. जावेद अहमद खान
  6. कलजीत अरोरा
  7. पीयूष भाटिया
  8. राजेश जंघेल
  9. आरके श्रीवास्तव
  10. शिव प्रसाद कापसे
  11. ठाकुर आनंद मोहन सिंह
  12. वीआर चिन्नावर
  • विशेष आमंत्रित सदस्य:
  1. विधायक कुलदीप जुनेजा
  2. आइएएस सोनमणि बोरा
  3. आईपीएस संजय पिल्लई
  4. आईपीएस आरिफ शेख
  5. गिरीश देवांगन
  6. हिमांशु द्विवेदी
  7. सलमान रिजवी
  8. फैजल रिजवी
  9. राजीव जैन
  10. राजेंद्र प्रसाद
  11. दिनेश कुमार गोयल
  12. गिरीश अग्रवाल
  13. अवतार सिंह जुनेजा