बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नरगोड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव के नए तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। सबसे दुखद बात यह है कि परिवार पहले से ही एक बुजुर्ग सदस्य के निधन के गम से गुजर रहा था और अब इस हादसे ने दुख को कई गुना बढ़ा दिया है।