छत्तीसगढ़ : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उन विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।इन परीक्षाओं के जरिए छात्र अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के साथ बेहतर परिणाम हासिल करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।