गरियाबंद: जिले में अवैध बीज भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. देवभोग और मैनपुर विकासखंड के चार बीज विक्रय केंद्रों पर छापेमारी कर 666 बोरी धान बीज जब्त किया गया, जबकि तीन प्रतिष्ठानों को मौके पर ही सील कर दिया गया.