बारिश ब्रेकिंग: लालपुर मौसम केंद्र द्वारा जारी सन्देश..छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर, 22 जुलाई। मानसून द्रोणिका बीकानेर, पलवल, बदानी, बहराइच, मुजफ्फरपुर और उसके बाद पूर्व दिशा की ओर मणिपुर उप हिमालय क्षेत्र पश्चिम बंगाल और असम तक है। एक चक्रीय चक्रवाती खेरा दक्षिण असम और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई सड़क स्थित है इसके साथ एक द्रोणिका 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

कल 23 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग रहने की संभावना है।