राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक अपनी कुर्सी संभालते हुए बोली- जिम्मेदारी को बखूबी सम्भालूंगी

रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जलविहार कॉलोनी स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में मंगलवार दोपहर पदभार ग्रहण किया।