बिग ब्रेकिंग: उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचकर चिल्लाने लगा…मैं विकास दुबे…पुलिस ने किया तुरंत गिरफ्तार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास दुबे ने सरेंडर किया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है।

कानपुर, 9 जुलाई। चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है। बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था, लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है।

महाकाल मंदिर पहुंचकर चिल्लाने लगा मैं हूं विकास दुबे

जानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हु, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई। ये एक बेहद नाटकीय गिरफ्तारी है। खैर, इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है।

Most wanted Vikas dubey arrested

उज्जैन पुलिस कस्टडी में विकास दुबे

बड़ा सवाल: आखिर उज्जैन कैसे पहुंचा विकास दुबे?

ढह गया 5 लाख के इनामी विकास दुबे का साम्राज्य
चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मोस्ट वांटेड विकास दुबे का आपराधिक साम्राज्य ढहने लगा है। हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके सभी गुर्गे एक-एक कर ढेर हो रहे हैं। हमीरपुर में राइट हैंड अमर दुबे को मारने के बाद गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने उसके दो और ख़ास गुर्गों प्रभात मिश्रा उर्फ़ कार्तिकेय और प्रवीण उर्फ़ बव्वन दुबे को कानपुर और इटावा में हुए मुठभेड़ में मार गिराया। 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमले के बाद से पुलिस ने अब तक उसके गैंग के पांच लोगों को मार गिराया है, जबकि खाकी से गद्दारी करने वाले 3 पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य पुलिस की गिरफ्त में हैं।