छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जीपीएम जिले के पेंड्रारोड स्थित डी.डी. हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के संचालन और मरीजों के उपचार से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।